सांकरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती


पाटन। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सांकरा में 01 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह 2026 श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 01:00 बजे से 03:00 बजे तक विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात शाम 05:00 बजे से 06:00 बजे तक भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंगौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संत रविदास जी के जीवन, विचारों और समाज को दिए उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए मेहर समाज सहित सभी श्रद्धालुओं को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, पावन खंडेलवाल, मेहर समाज के धनजय तुरकाने, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र देशलहरे, सतनामी समाज दुर्ग के युवा अध्यक्ष नरेंद्र गायकवाड़, सहसचिव चेतन मंडले, गौरकरण तुरकाने, पंच शुभम गायकवाड़, संगठन सचिव संजय कौसले, मुन्ना तुरकारे, माधव तुरकाने, बलराम तुरकाने, वरुण तुरकाने, रामरतन तुरकाने, मोहन तुरकाने, कृष्ण कुमार तुरकाने सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *