खोरपा मिडिल स्कूल में सफाई कर्मचारी एवं रसोइया का सम्मान

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में ध्वजारोहण के पश्चात हर्ष उल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इस अवसर पर शाला के समस्त रसोईया एवं सफाई कर्मियों का सम्मान गिफ्ट देकर किया गया । सम्मानित होने वाले रसोईया एवं सफाई कर्मी श्रीमती लता शांडिल्य, श्रीमती मालती वर्मा, श्रीमती लीला यादव, श्रीमती तामेश्वरी यादव, श्रीमती प्रमिला कोसे, श्रीमती भारती वर्मा, श्रीमती दीपा श्रीवास, जयंती श्रीवास तथा वैकल्पिक शिक्षिका सुश्री खुशी कोसे शामिल है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक यादव पार्षद खोरपा तथा विशेष अतिथि के रूप में केशव बंछोर, श्रीमती रानी बंछोर मंडल अध्यक्ष भाजपा पाटन,श्रीमती संगीता धुरंधर पार्षद खोरपा,श्री अभिषेक कोसे SMC अध्यक्ष,श्री ढालसिंह वर्मा, लीलाधर वर्मा, लिलेश वर्मा, शिवम यादव, अनिरुद्ध शर्मा, राजेश वर्मा ,दानी यादव, रिखीराम कोसे, श्रीमती पुष्पा वर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कमलेश कुमार साहू प्रधानपाठक प्राथमिक, रोशन कुमार देशमुख CAC बालक पाटन, ठाकुर राम यादव, श्रीमती आशा साहू,श्रीमती भूमिका देवांगन की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन M/S खोरपा के प्रधानपाठक संतोष कुमार शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *