12 फरवरी को रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस, रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह का आयोजन


भिलाई। रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा संस्था के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर 12 फरवरी को प्रदेश स्तरीय रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कर्मा भवन, सुपेला (शासकीय अस्पताल के पास), भिलाई में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर से आए समाजसेवियों, NGO प्रतिनिधियों, रक्तदाताओं एवं सोशल इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान किया जाएगा। संस्था द्वारा वर्षों से किए जा रहे रक्तदान और सामाजिक सेवा कार्यों में योगदान देने वाले रक्त मित्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन के दौरान सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनजागरूकता संदेश भी दिया जाएगा। संस्था द्वारा यह संदेश दिया गया है कि “हेल्मेट पहनकर खुद की जान बचाएं और रक्तदान कर दूसरों की जान बचाएं।” इसी क्रम में रक्त मित्रों को सड़क सुरक्षा हेतु हेल्मेट भी भेंट किया जाएगा।
रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान शिविर में पहुंचकर मानव सेवा में सहभागी बनने की अपील की है।
कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए
📞 7489992022, 9691780077, 7974384112, 7447012222
पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *