- जिला स्तरीय महात्मा गांधी पुण्य तिथि समारोह सांतरा में मनाई गई।
पाटन।दुर्ग जिला सर्वोदय मंडल के तत्वाधान में ग्राम-सांतरा(पाटन)में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई।
जिसमें मुख्य अतिथि अशोक ताम्रकार (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,दुर्ग),दीनदयाल चौधरी(अध्यक्ष,प्रदेश सर्वोदय मण्डल छ.ग.),अध्यक्षता बिरेन्द्र कुमार साहू (जिलाध्यक्ष दुर्ग सर्वोदय मण्डल),सीताराम वर्मा(पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष),विष्णु प्रसाद ताम्रकार(उपाध्यक्ष छ.ग. सर्वोदय मण्डल)अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अरविन्द वर्मा,दिनेश कुमार साहू(जनपद सदस्य पाटन),श्यामलाल साहू(अध्यक्ष,गौरक्षक समिति छ.ग.),ज्योति गोलु चंद्राकर(सरपंच),रूखमणी साव(सेवानिवृत्त प्रोफेसर),कृष्णाकांता साहू(संयोजिका, छ.ग. सर्वोदय मण्डल),इन्द्रकुमार वर्मा (पूर्व अध्यक्ष,जिला सर्वोदय मण्डल दुर्ग),सेवकराम लेले(सेवानिवृत्त प्राचार्य)ने भारत माता,छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किए।
पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग अशोक साहू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमेशा अमर रहेंगे,उनकी विचारचारा,सत्य,अहिंसा,समानता,भाईचारे,समभाव मानवता का सिद्धांत प्रासंगिक है।गांधीजी की सोच ग्राम स्वराज की स्थापना के लिए कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना कानून लागू कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य चल रहा था,जिसको वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया।
जनपद सदस्य दिनेश साहू ने जल,जंगल,जमीन की रक्षा आम जनता के हित की लड़ाई हमें गांधीवादी तरीके से करना पड़ेगा।आज के दिन शराब दुकान चालू रहना गांधी जी का अपमान करने वाली सरकार में ही संभव है।
सभी अतिथियों ने गांधी जी की विचारधारा को जनमानस पटल में विचार साझा किए। मंच संचालक गरीब दास साहू ने किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घनाराम तिवारीमंगन सिंह भारद्वाज,खुबुराम कश्यप,चिंताराम भारद्वाज,छत्तर सिंह जमीदार,शोभाराम चन्द्राकर,शिवदयाल चन्द्राकर,चिंताराम वर्मा,रामदयाल दुबे,पं.चेतन प्रसाद तिवारी,खिलावन सिंह बघेल,उदयराम मंत्री जी को याद किया गया।
इस दौरान सुमन कौशिक (महामंत्री),भोलाराम पटेल,विजयलक्ष्मी कश्यप (सयोजिका),गीता वर्मा (उपाध्यक्ष),कमलेश्वरी साहू (अंकेक्षक),तुलाराम सिन्हा (कोषाध्यक्ष),घनश्याम पटेल (प्रचारक),छबिराम चन्द्राकर, मनोज वर्मा,कौशल तिवारी,राजू वर्मा,अरुण चन्द्राकर,पृथ्वीराज चन्द्राकर,कोमल कर,डॉ. हूबराम चन्द्राकर,खेमलाल चन्द्राकर,सरोजनी वर्मा, विलटन साहू,भुवन बढ़ाई,जगदीश साहू,कामता साहू,पवन साहू,फिरता साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
