राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस के अवसर पर फेकारी में किया गया जागरूकता कार्यक्रम

  • महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि 30 जनवरी के अवसर पर देश में राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस मनाया जाता है।

पाटन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ मनोज दानी,जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ अभिषेक श्रीवास्तव एवं खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ भुवनेश्वर कठौतिया के आदेशानुसार तथा खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी बीएल वर्मा एवं चंद्रकांता साहू के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर फेकारी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर आरएचओ बसंत साहू ने उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि 30 जनवरी के अवसर पर देश में राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस मनाया जाता है क्योंकि महात्मा गांधी जी कुष्ठ रोगियों की सेवा बिना किसी भेदभाव के करते थे और कुष्ठ पीड़ितों की सेवा को सबसे बड़ा पूण्य मानते थे । इसलिए शासन द्वारा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसका थीम है भेदभाव खत्म करना ,गरिमा सुनिश्चित करना । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि समय पर कुष्ठ रोग की पहचान हो सके और मरीज को विकृति से बचाया जा सके साथ ही ग्रामीणों की भ्रांतियों को दूर करना कि कुष्ठ रोग पूर्व जन्म का पाप या देवी प्रकोप या बुरे कर्मों का फल नहीं है बल्कि माइकोबैक्टीरियम लेप्री नामक जीवाणु से होने वाला एक साधारण रोग है यह रोग त्वचा एवं तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है उपचार से पूर्णता ठीक हो जाता है जैसे अन्य बीमारियां ठीक हो जाती है। यदि इस रोग का उपचार शीघ्र प्रथम लक्षण देखे शुरू कर दिया जाए तो अक्षमता और विकृति से भी बचाव हो सकता है । कुष्ठ रोग की दवा बहू औषधि उपचार एमडीटी सभी सरकारी अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त में मिलता है । पर्यवेक्षक आरएस शांडिल्य ने बताया कि कुष्ठ रोग का संदेह हमें कब करना चाहिए जब त्वचा पर त्वचा के रंग से हल्के फीके बदरंगा लालिमा लिए हुए दाग हो ,इन दागों में सुन्नपन हो इन दागों में खुजली नहीं होती, चेहरे पर तेलिया तामिया चमक एवं छोटी-छोटी गठानें हो, हाथ पैर में लगातार झुनझुनी या सुन्नपन हो ,आँख के ऊपर के भौंह झड़ गए हो ,नाक चपटा हो गया हो,हाथ पैर में कोई विकृति हो आदि रोग के प्रमुख लक्षण है ।निम्न लक्षण मिलने पर व्यक्ति को तुरंत पास के अस्पताल में जांच करने के लिए भेजा जाना चाहिए। इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर फेकारी के आरएचओ ममता चंद्राकर ,बसंत साहू,मधु साहू,सीएचओ लाभेश्वरी यदु, मितानिन प्रेरक सुमन वर्मा मितानिन हेमपुष्पा साहू,देवला ठाकुर,सरिता साहू,रामदुलारी साहू,हिरमोतिन साहू,ममता यादव,मेहतरीन मेहर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *