छ.ग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन,वि.खं- पाटन ने बी.ई.ओ पाटन से मुलाकात कर शिक्षक संवर्ग के समस्याओं का* *निराकरण करने दिया ज्ञापन

*

छ.ग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला -दुर्ग के कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री चंचल कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में छ.ग प्रदेश शिक्षक फेडेरेशन वि.खं-पाटन, जिला -दुर्ग (छ.ग) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा एवं पाटन वि.खं के कार्यकारिणी पदाधिकारियों के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी डालेन्द्र कुमार देवांगन से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट कर परिचय मिलन कर वार्तालाप किया गया। वहीं शिक्षक फेडरेशन पाटन के अध्यक्ष के द्वारा वि.खं-पाटन अंतर्गत कार्यरत समस्त शिक्षक संवर्ग की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के क्रम में रखकर अतिशीघ्र समस्याओं का निराकरण करने हेतु ज्ञापन दिया गया। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा उक्त समस्याओं के अतिशीघ्र नियमानुसार निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया गया।

जिसमें छ.ग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन वि.खं पाटन के उपाध्यक्ष हरिशंकर देवांगन, मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत तिवारी सहकोषाध्यक्ष गौतम साहू, सहसचिव दरबार सिंह साहू देवेन्द्र कुमार साहू एवं छ.ग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन वि.ख पाटन के सक्रिय सदस्य गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *