पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के द्वारा भारत की शान तिरंगा झंडा फहराया गया और भारत के वीर सपूतो को याद किया। प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने अपने उद्बोधन की शुरुवात भारत के वीर शहीदों और पाटन अंचल के ग्राम पहन्दा के वीर शहीद को नमन करते हुए किया।

डॉ नंदा गुरवारा ने भारतीय गणतंत्र के ऐतिहासिक विकास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा की भारत ने आज विश्व में अलग पहचान बनाई है जिसमे विश्व का सफल लोकतंत्र प्रमुख विशेषता है इसके अलावा आर्थिक, राजनीतक, खेल के क्षेत्र ओलम्पिक, पैरा ओलम्पिक, एशियाई गेम्स में पदक जीतना, सांस्कृतिक, साहित्य क्षेत्र में उपलब्धि गौरवान्वित करता है। सविधान निर्माण संघर्ष के प्रेरणादायक कहानी बताते हुए कहा की गणतंत्र दिवस का पर्व स्वतंत्रता, समानता, बन्धुता, समाजिक समरसता का प्रतीक है। संविधान सविधान हमें अधिकार प्रदान करता है की साथ ही साथ कर्तव्यों की बात भी करता है अधिकारों और कर्तव्यों के बीच समाजस्य बनाना हम सभी का दायित्व है अगर हम सभी अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी के साथ करे तो वो दिन दूर नहीं ज़ब भारत विश्व का सबसे सशक्त गणतंत्र देशो की श्रेणी में प्रथम स्थान पर होगा। राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रमाण पत्र महादलनायक पायल धीवर बीए तृतीय वर्ष, , मनीषा वर्मा एम ए द्वितीय सेमेस्टर, वाणी बीए तृतीय वर्ष सहित सभी स्वयंसेवकों को प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा, के करकमलो से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के छात्रा वर्षा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया। जितेन्द्र कुमार मंडावी विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान ने सविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देशभक्ति गीत के माध्यम से सविधान के महत्व को बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ साधना राहटगांवकर विभगाध्यक्ष हिंदी विभाग ने किया। इस अवसर पर एसडीओपी पुलिस एवं थाना प्रभारी पाटन एवं उनकी टीम द्वारा शहीद मनोज वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। महाविद्यालय के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण और बडी संख्या में छात्र छात्राये उपस्थित रहे।
