पाटन। बटरेल सेवा सहकारी समिति में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राधिकृत अध्यक्ष एवं भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने समिति परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बटरेल सोसायटी में कमलेश साहू ने किया ध्वजारोहण, गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
