? रिपोर्टर:-विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मैनपुर के रेस्ट हाऊस में युवा कांग्रेसी मैनपुर के द्वारा झण्डा रोहण किया गया।इस अवसर पर युवा कांग्रेसी मैनपुर के युवा कार्यकर्ता जिसमे मुख्यरूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, मैनपुर सरपंच संघ अध्यक्ष बलदेव राज ठाकुर , प्रेम पटेल , निखिल जगत , हरिश्वर पटेल हिमांषु रामटेके, गज्जू नेगी,डाकेश नेगी, जिलेंद्र नेगी, तनवीर राजपूत, पुनीत ध्रुव, प्रवीण बाम्बोडे, ग़ुलाम मेमन, डालेंद्र पटेल,लक्षण ठाकुर,नवीन पटेल, राहुल निर्मलकर, अजय दीवान, बंशीलाल मरकाम, चेतन सोनवानी,अफ़जल खान, जाकीर रज़ा, कपिल नागेश, जतिन यादव, अजहर मेमन ,घनशाय यादव सहित युुवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुलकर सामने आई गुटबाजी
वही बिंद्रानवागढ़ विधानसभा युवा कांग्रेसियों के तरफ से भी जाड़ापदर में युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाते हुए कांग्रेस के सिद्धांतों एवं नीतियों पर चलने की शपथ लिए। जिससे साफ समझ में आता है। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेसी दो गुटों में नजर आने लगा है। समय रहते प्रदेश कांग्रेस संगठन को इस पर संज्ञान लेने की जरूरत है। नहीं तो यह दूरियां बढ़ता ही चला जाएगा।ऐसा साफ झलकता है।
