मेरा भारत, मेरा वोट के थीम पर मनी राष्ट्रीय मतदाता दिवस

शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वीप इकाई द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष यह दिवस “मेरा भारत, मेरा वोट (माय इंडिया माय वोट)” की थीम पर आधारित रहा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा छात्र-छात्राओं को चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना था।

इस वर्ष की थीम ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुपमा अस्थाना ने अपनी ओजस्वी वाणी से लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित सभी प्राध्यापकों , कर्मचारियों और छात्र – छात्राओं को ‘मतदाता शपथ’ दिलाई।शपथ के माध्यम से सभी ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और धर्म, जाति या भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *