अचानकपुर में दो दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता आज से 26 जनवरी को मंडाई

सेलूद। समीप के ग्राम अचानकपुर में 25 एवं 26 जनवरी की दो दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त 15 मानस मंडलियों द्वारा मानसगान किया जाएगा। प्रतिभागी पुरुष एवं महिला मंडलियों को नगद पुरस्कार एवं विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह एवं मंडाई मिलन समारोह का आयोजन है रात्रिकालीन कार्यक्रम में भूपेश प्रकाश छत्तीसगढ़ी नाचा साल्हेटोला(चारामा) की प्रस्तुति होगी। उक्त जानकारी आयोजन समिति के लखन साहू ने दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *