सरकारी संरक्षण में अवैध रेत-मिट्टी खनन का बड़ा खुलासा, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

दुर्ग | जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-62 अंतर्गत ग्राम पंचायत खुडमुड़ी में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध रेत एवं मिट्टी खनन के गंभीर मामले का खुलासा किया है। यह खनन न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि इसमें विभागीय अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ठेकेदारों की मिलीभगत स्पष्ट रूप से सामने आ रही है।पार्टी द्वारा जिला प्रशासन को दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, औद्योगिक विभाग की लगभग 55 एकड़ सुरक्षित भूमि, जो नदी तट के समीप स्थित है, वहां मनरेगा के नाम पर बनाए गए तालाब की आड़ में जेसीबी एवं डंपर मशीनों से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। तालाब से निकाली गई ऊपरी परत की मिट्टी एवं रेत को पास स्थित ईंट-भट्टों को अवैध रूप से पहुंचाया जा रहा है, जिससे शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है।इतना ही नहीं, औद्योगिक विभाग से लगभग 10 मीटर नीचे स्थित खारुन नदी से 300 से अधिक हाईवा रेत बिना पंचायत प्रस्ताव एवं वैधानिक अनुमति के निकाली जाकर खुलेआम बेची गई। इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जानबूझकर आंखें मूंदे जाने का आरोप है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की ओर से यह भी बताया गया कि पंचायत सचिव एवं कोटवार को इस पूरे अवैध कार्य की कोई जानकारी नहीं होना, प्रशासनिक लापरवाही और संदेह को और गहरा करता है।पार्टी की प्रमुख मांगें:अवैध रेत एवं मिट्टी खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए।दोषी विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचाने वालों से क्षतिपूर्ति वसूली की जाए।पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए।पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *