- माँ जाह्नवी पब्लिक स्कूल भनसूली(के)में वार्षिकोत्सव संपन्न
रानीतराई। माँ जाह्नवी पब्लिक स्कूल भनसूली(के) में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से बाजार चौक में आयोजित हुई।जिसमें मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दिनेश साहू ने 14 वर्षों से संचालित स्कूल का गौरवशाली इतिहास बनाए रखने के लिए बधाई प्रेषित किए।विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ संस्कार की ज्ञान देना जरूरी है।
पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने ग्रामीण अंचल में संचालित मां जाह्नवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 1-8 वीं तक के विद्यार्थी हैं।जहां से अनेक प्रतिभावान छात्र छात्राएं निकली हैं।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजगीत ‘अरपा पैरी के धार’ को हमारे ग्राम के स्कूलों में कार्यक्रम शुभारंभ के पूर्व में गाया जा रहा है,जो बहुत ही सराहनीय कदम है।
मंच में भगवती मुकेश साहू सरपंच,गैंदलाल डहरिया पूर्व जप,डा हेमंत साहू,नेतराम साहू,कंचन नेताम,जनार्दन सेन,पंच सविता साहू,किरण ठाकुर,सीमा साहू मंचासिन रहे।
बच्चों के द्वारा विभिन्न नृत्यों, प्रहसनो के माध्यम से ग्रामीणों को भाव विभोर किया।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य नोहर ख़ुटयारे,आभार प्रदर्शन डायरेक्टर रमाकांत तिवारी ने किया।
इस अवसर पर भूषण मंडल,नरेश देवांगन,शत्रुघ्न साहू,यशवंत साहू,देवेंद्र साहू,दुर्गा निर्मल,पप्पू साहू,रूपेंद्र साहू,द्रोणाचार्य साहू,कमलेश निर्मल,सुकालू डहरिया,पीतांबर साहू,महावीर साहू,गणेश साहू,भुवन बढ़ाई,प्रमिला साहू,योगेश्वरी साहू,शिक्षकगण,पालकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
