पेसापालो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने किया शानदार प्रदर्शन…..छत्तीसगढ़ राज्य को मिला तृतीय स्थान

रायपुर। हरियाणा पेसापालो एसोसिएशन एवं पेसापालो नेशनल ऑर्गनाइजिंग कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पेसापालो राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन 17 व 18 जनवरी को किया गया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, टीम भावना एवं खेल कौशल का बेहतरीन परिचय दिया।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया, वहीं महत्वपूर्ण मुकाबलों को प्रोफेशनल कैमरा टीम द्वारा कवर किया गया। इससे देशभर के खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिला।

छत्तीसगढ़ टीम की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं खेल संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छत्तीसगढ़ के टीम में कोच: आशीष जायसवाल, खिलाड़ी: रौशन सिंह (कप्तान), नितेश टंडन (उपकप्तान), धनंजय साहू, सितांशु बंजारे, श्रेयांश मिश्रा, हर्ष बंजारे, ठाकुर प्रसाद साहू, लकी सुंडी एवं ईशांत खूंटे स्थानापन्न खिलाड़ी: वाड्सवा वर्मा, अमित यादव एवं आर्यन साहू ,शौर्य वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *