भक्त शिरोमणी गुहा निषाद राज जयंती समारोह एवं आमसभा कौही में संपन्न!
रानीतराई।निषाद समाज कौही पाली एवं स्थानीय समाज के तत्वाधान में भक्त गुहा निषाद राज जयंती समारोह एवं आमसभा आयोजित किया गया।जिसका शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलित मुख्य अतिथि नारायण निषाद(अध्यक्ष निषाद समाज कोही किकिरमेटा परि.),अध्यक्षता डा.बुधराम विनायक(अध्यक्ष निषाद समाज कौही पाली) विशेष अतिथि बिसौहा राम निषाद(पूर्व अध्यक्ष निषाद समाज कौही पाली),खोरबाहरा राम निषाद (संरक्षक कौही पाली),केजु राम निषाद(अध्यक्ष दुर्ग जिला मछुआ सोसायटी विकास परिषद)एवं सामाजिक पदाधिकारियों ने सुबह दीप प्रज्वलित,कलश यात्रा एवं सत्यनारायण पूजा पश्चात सामाजिक परिचर्चा किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि आशीष वर्मा थे, अध्यक्षता देवकुमार निषाद(अध्यक्ष निषाद समाज तहसील पाटन)ने किया,विशेष अतिथि अशोक साहू(पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष),राजेश ठाकुर,अध्यक्ष,ब्लाक कांग्रेस जामगांव(आर),भेदप्रकाश वर्मा जनपद प्रतिनिधि,हेमू सोनकर उपसरपंच,डा ईश्वर निषाद सरपंच केसरा ने सियाराम,भक्त गुहा निषाद राज की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,खुशहाली की मंगलकामना किए।
मुख्य अतिथि पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा ने समाज को सर्वोपरि बतलाते हुए युवा पीढ़ी को संदेश दिया कि हम सबको सामाजिक रीति रिवाज को शिरोधार्य कर शिक्षा,संस्कार के साथ जीवन निर्वहन करना चाहिए।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सियारामचंद्र,भक्त गुहा निषाद राज एवं छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के साथ निषाद समाज को राजनीति की शिखर पर उचित स्थान विधायक कुंवर सिंह निषाद को टिकट देने के साथ सम्मान दिए,जो समाज के लिए गौरव की बात है।
तहसील अध्यक्ष देवकुमार निषाद ने समाज हित की प्रबलता के साथ अनेक विषयों पर चर्चा की।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने समाज एक गंगा है जहां पर सब पाप धूल जाते है।
इस अवसर पर अनुराधा बिनायक,दशोदा निषाद,डोमन विनायक,नरोत्तम निषाद,बेनीराम विनायक,सांवत,मनीराम, दुकालूराम निषाद,भोजराम,सुखदेव निषाद,सरोज भीषम निषाद,लता संतराम निषाद,रीना राकेश निषाद,भविष्य जैन,केदार वर्मा,लक्ष्मीनारायण गंजीर,अशोक साहू,भोज रघुवंशी,लोकेश साहू,चैन निषाद,जगत निषाद,पोषण निषाद,मानसिंह साहू,बसंत निषाद,दुलारी निषाद,बिरझा निषाद,हितेश्वरी निषाद,भीषम निषाद,दुर्गेश निषाद,भागवत,करण, परमेश्वर निषाद सहित कौही पाली के सभी ग्राम के सामाजिक बंधु एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
