प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेजर जम्बूरी छ.ग.राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन फुड प्लाजा में रहा दुर्ग 206 की संख्या जिले की लहराया परचम

दुर्ग – प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी 2026 का आयोजन छत्तीसगढ़ के जिला बालोद के ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी तक किया गया।

जिसमें जिला अध्यक्ष जिला संघ दुर्ग सह राज्य आयुक्त (रोवर) अशोक देशमुख, जिला उपाध्यक्ष सुनिता संजय बोहरा, जिला मुख्य आयुक्त जीत यादव,जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट अरविन्द मिश्रा के नेतृत्व में नोडल अधिकारी प्रदीप महिलांगे सहायक जिला आयुक्त स्काउट, सहायक नोडल अधिकारी श्रवण सिन्हा, लिंक अधिकारी तनवीर अकील के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले से 84 रोवर, 85 रेंजर, 22 स्काउटर और 15 गाइडर राज्य और जिले से कुल 206 की संख्या में अपनी प्रतिभागिता एवं सहभागिता दिए ।

जम्बूरी में छत्तीसगढ़ राज्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 9 ‘ए’ ग्रेड और 6 ‘ बी’ ग्रेड प्राप्त किया। जिला टीम में डी.टी.सी.स्काउट नीरज साहू जम्बूरी प्रभारी रोवर विंग, डी.ओ.सी.गाइड अमीता हरमुख जम्बूरी प्रभारी रेंजर विंग, आनंद राम बघेल जिला सचिव, डी. टी.सी.सरस्वती गिरिया,द्वारा सभी के सहयोग से एरिना के अंदर फुड प्लाज्मा का बेहतरीन प्रदर्शन लगाये , ललित कुमार बिजौरा विकासखंड पाटन सचिव एवं परिवहन , पर्यटन यातायात प्रभारी , संजय मानिकपुरी परिवहन एवं पर्यटन यातायात प्रभारी , देवेन्द्र कुमार देवांगन पंजीयन प्रभारी, हेमा चंद्रवंशी, मोहन लाल साहू, ईश्वरी प्रसाद साहू, दुर्गेश शुक्ला, भुनेश्वर जंघेल, ए. अमृतराव, अनिल साहू, कैलाश नागवंशी, प्रमोद कुर्रे, अरुण पटेल, लखेश्वर साहू, वरुण निषाद, हरिश्चंद्र देश प्यारे, प्रेमलता योगी, ऐश्मीन बजारे, ममता राजपूत,कल्पना शुक्ला, दीक्षा तिवारी, मृदुला शरन,नोमिन साहू, नीता त्रिपाठी,शशिकला पान्डेय, निकिता, गतिविधि प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दिए।

राष्ट्रीय स्तर के इस सफल आयोजन में सहभागिता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा एवं जिला संगठन आयुक्त बालक दास राऊत ने सभी रोवर – रेंजर्स, सीनियर स्काउट-गाइड और जिला टीम यूनिट लीडर स्काउटर गाइडर को हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *