पाटन,, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग के तत्वाधान में 1 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान मनाया जा रहा है इसके अंतर्गत पाटन के शासकीय चंदूलाल चंद्राकर आर्ट्स एवं साइंस महाविद्यालय में 15 जनवरी को परिवहन विभाग के द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को वाहन संचालन में सावधानी एवं आर टी ओ द्वारा मांगे जाने वाले कागजात की जानकारी दी जावेगी इसके अलावा इच्छुक छात्र छात्राओं के लर्निंग लायसन्स बनाए जाएंगे लर्निंग लायसन्स के लिए आधार ,पेन कार्ड एवं दो रंगीन फोटो लेकर आने की बात परिवहन विभाग ने कही है
