पाटन। सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में वार्षिक उत्सव का आयोजन 17 जनवरी शनिवार को आयोजित किया गया है कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएगी वहीं माताओं द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन बगिया, ग्रामीण खेलकूद एवं प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रमों ने विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगाकार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा होंगे । अध्यक्षता सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति, छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष रतन चक्रधर करेंगे । विशेष अतिथि के रूप में ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ प्रांत के उपाध्यक्ष ठाकुर श्याम कुर्रे, जिला ग्राम भारती दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष पंचूलाल मारकंडे, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, जनपद सदस्य श्रीमती भावना निषाद, ग्राम पंचायत तरीघाट की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, ग्राम पंचायत सोनपुर के सरपंच डॉ. संतराम कुंभकार ,ग्राम पंचायत तरीघाट के उपसरपंच प्रकाश गिरी उपस्थित रहेंगे
