अवैध मुरुम उत्खनन पर कार्यवाही करने बाबत एस डी एम को ज्ञापन सौंपा

मुरुम माफियो पर तत्काल कार्यवाई करे – खेमलाल साहू

पाटन/क्षेत्र के आसपास के ग्रामो में मुरुम माफियायों के द्वारा शासकीय एवं निजी जमीन पर अवैध रूप से मुरूम उत्खनन कार्य कर रहे है । भोले भाले किसानो की खेत को खोदकर मुरुम उत्खनन कर अवैध व्यवसाय कर रहे है । क्षेत्र के शासकीय भूमि पर भी मुरुम माफिया लोग मुरुम खोदकर निजी उपयोग मे इस्तेमाल कर है। जिससे जानवरो की चारा की समस्या उत्पन्न हो रही है।

खेमलाल साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि तत्काल अवैध मुरुम उत्खनन कार्य पर रोक लगाकर मुरुम माफियो पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी पाटन राजस्व को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्यवाही करने की मांग किया गया । ठोस कार्यवाही नही होने की स्थिति में उग्र आंदोलन किया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *