पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ के तत्वावधान में विकासखंड पाटन स्तरीय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को दोपहर 1 बजे से पी.एम. श्री प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, अखरा पाटन में किया जाएगा।
सम्मेलन में विकासखंड पाटन स्तरीय इकाई के पुनर्गठन एवं पदाधिकारियों के सर्वसम्मत मनोनयन, शिक्षक साथियों की समस्याओं पर चर्चा, तथा नवीन कार्ययोजना को लेकर अतिथियों के उद्बोधन एवं मार्गदर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश चटर्जी (प्रांताध्यक्ष, छ.ग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ) होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपेन्द्र कुमार साहू (प्रधानपाठक, शास. पूर्व माध्यमिक शाला, अखरा) करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रशेखर चंद्राकर (उप प्रांताध्यक्ष) एवं राजेन्द्र चन्द्राकर (कोषाध्यक्ष) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में राकेश साहू (महामंत्री) तथा के.के. धुरंधर (संरक्षक) कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।इसके अतिरिक्त देवेन्द्र बंछोर (जिला अध्यक्ष, दुर्ग) एवं पवन कामड़े (विकासखंड अध्यक्ष, पाटन) की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।
सम्मेलन के दौरान विकासखंड स्तर पर फेडरेशन के पुनर्गठन के अंतर्गत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (एक पुरुष, एक महिला), कोषाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार/पत्राचार, कार्यक्रम प्रभारी (02), प्रवक्ता (एक पुरुष, एक महिला), संगठन प्रभारी, महामंत्री तथा कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा।
