ग्राम पंचायत देवादा में अटल बिहारी वाजपेई को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि


पाटन। ग्राम पंचायत देवादा में छत्तीसगढ़ निर्माता एवं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित जनों ने उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने कहा कि “श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लें।”
इस अवसर पर रामबाई ठाकुर, कल्याणी यादव, सविता साहू, चमेली, बिनु वर्मा, आलोक वर्मा, रेणु वर्मा, उत्तम जोशी सहित अन्य ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *