ग्राम मर्रा में अटल चौक पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

पाटन। ग्राम मर्रा में अटल चौक पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में ग्राम के प्राधिकृत अध्यक्ष विनोद ठाकुर, शाला विकास समिति अध्यक्ष अखिलेश वर्मा, मीडिया प्रभारी मुकुंद विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष टेकराम साहू, छत्तर वर्मा, अरुण वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर भूपेश ठाकुर, तेज निर्मलकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बाणेश्वरी, आंगनवाड़ी सहायिका मुन्नी राजपूत, श्रीमती रत्ना मनिकपुरी, पुणे दशलहरें सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *