ग्राम सांकरा में सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई गई

पाटन। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसंबर को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इसी क्रम में ग्राम सांकरा में उनकी 101वीं जयंती अटल चौक पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर सरपंच महामंत्री रवि सिंगौर ने अटल बिहारी वाजपेयी के शैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और महान राष्ट्रपुरुष थे। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को देश सदैव स्मरण करता रहेगा। आज हम उनकी जयंती मनाकर उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं।
कार्यक्रम में उपसरपंच रामशरण बंधे, नंदकुमार पटेल, सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, संजय सिंगौर (पंच), तुलराम सिंगौर (पंच), महेंद्र पारधी (पंच), रोशन चंद्राकर (पंच), छोटू यादव (बूथ अध्यक्ष), कामता सिंगौर, बिदेश्वर विश्वकर्मा, तामश पटेल, गौकरण तुरकाने, नागेश सिंगौर, संजय डहरे, शिवकुमार वैष्णव, घनश्याम चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *