? रिपोर्टर :- विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
गरियाबंद। जिले के मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के दबनई से लेकर छिन्दौला तक प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत लगभग करोडो रूपये के लागत से एक वर्ष पहले पक्की सडक का निर्माण किया गया है और साथ में छिन्दौला के विशाल नदी में पुल का निर्माण किए जाने से अब इस क्षेत्र के दर्जन भर से ज्यादा ग्रामांे के हजारों लोगो को इस बारिश के दिनो में राहत मिलने लगी है पहले इस नदी में पुल नही होने के कारण बारिश के चार माह इस क्षेत्र के दर्जनभर से ज्यादा ग्राम टापू में तब्दील हो जाता था लेकिन एक वर्ष पहले दबनई से छिन्दौला तक पक्की सडक और छिन्दौला नदी में 350.85 लाख रूपये की लागत से विशाल पुल का निर्माण करवा देने से साथ ही इसका बकायदा 06/09/2019 को प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के हाथों जिला मुख्यालय गरियाबंद में लोकार्पण करवाने से अब इस क्षेत्र के हजारों लोगो को आवगमन में परेशानियांे का सामना नही करना पड रहा है अब नदी में पुल बन जाने से ग्रामीण आसानी से मुख्यमार्ग से छिन्दौला तक आ जा पा रहे है, लेकिन क्षेत्र के ग्रामीणों ने मांग किया है कि यह सडक आमामोरा ओंड तक जाता है इसलिए इस सडक का पुरा निर्माण किया जाना अति आवश्यक है, क्योंकि छिन्दौला के आगे पक्की सडक का निर्माण नही किए जाने से लोगो को आज भी आमामोरा ओंड, आने जाने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड रहा है, क्षेत्र के लोगो ने आमामोरा ओंड तक पक्की सडक निर्माण की मांग किया है ।क्या कहते है अधिकारी
इस सबंध में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के जिला अधिकारी प्रदीव वर्मा ने बताया एक वर्ष पहले ही मुख्य मार्ग से छिन्दौला तक पक्की सडक व पुलिया का निर्माण किया जा चुका है और आगे सडक निर्माण के लिए शासन स्तर पर कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है ।
