? रिपोर्टर :- विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मतदान के लिए मतदाताओं में जन जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने वाली संस्था मतदाता जागृति मंच एवं कल्याण संस्था समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ने हरिंदर अरोरा उर्फ रिक्की को राष्ट्रीय मुख्य मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है| रिक्की अरोरा द्वारा वर्तमान में किये जा रहे कार्यों और जन जागरूकता के प्रचार-प्रसार के सराहनीय कार्यों को देखते हुए नंदकुमार बघेल ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है।इस अवसर पर रिक्की अरोरा ने कहा कि मैं इस नई जिम्मेदारी के लिए नंदकुमार बघेल और संस्था के सभी गणमान्य सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ। संस्था ने मुझपर जो विश्वास जताया है मैं उसके प्रति पूरी निष्ठा से काम करूंगा और उनके इस विश्वास को कायम रखूंगा। मैंने हमेशा निःस्वार्थ भाव से जनसेवा और जन जागरूकता के लिए निरंतर कार्य किया है और आज नंदकुमार बघेल द्वारा मुझे यह जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए एक सुअवसर है। मैं इस पद्वी की मर्यादा को बनाए रखने और संस्था की रीती-नीति के अनुरूप अपना पूरा सहयोग प्रदान करूँगा।रिक्की अरोरा ने आगे कहा कि मैं संस्था के उद्देश और उसके लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने और उसके प्रचार-प्रसार के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूँगा। आज मुझे एक सुनहरा मंच मिला है जिसके माध्यम से मुझे लोगों में जन जागरूकता का प्रसार करने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। मैं यह अवसर प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार बघेल का आभारी हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि संस्था के हम सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक जन जागरूकता फ़ैलाने में सफल होंगे।रिक्की अरोरा की नियुक्ति पर संस्था के सदस्य विवेक सिंह पटेल, बी.पी. पटेल, रामकृष्ण जांगड़े, विमल साहू, शगुन वर्मा, रघुनंदन साहू, लोकेश मेश्राम, परमेश्वर साहू, भूपेंद्र साहू, भूपेंद्र वर्मा, रमेश वर्मा, राजेश नामदेव, जितेंद्र साहू , संजय चंद्राकर, फिरंता यादव बसंत चक्रधारी घनश्याम यादव, व अन्य लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी|
