? रिपोर्टर:- मंजीतकुमार यादव अमलीपदर
मैनपुर :बोईरगांव ग्राम पंचायत में कोरोना से बचाव के लिए शनिवार को सुबह सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया ग्राम पंचायत सरपंच साहदेव सांडे ने बताया की देश में कोरोना वायरस प्रकोप चल रहा है इसके चलते गांव व शहरों में भी बीमारी की रोकथाम के लिए भारी प्रयास किए जा रहे हैं इसलिए ग्राम पंचायत के द्वारा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम झरियाबारा बस स्टैंड की दुकानों में सैनिटाइजर की छिड़काव कराया गया है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि7/8/2020 शुक्रवार को12.00 बजे के आसपास बोर खनन में काम करने गए महाराष्ट्र प्रवासी मजदूर क झरियाबाहरा में आना हुआ था जहां से ग्राम पंचायत के सूचनार्थ पर उन छह मजदूरों को प्रारंभिक जांच के लिए मैनपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था सभी प्रवासी मजदूर के जांच उपरांत एक मजदूर को कोरोना पॉजिटिव बताया गया जो ग्राम बरपदर ग्राम पंचायत बेलरबाहरा विकासखंड नगरी का मूल निवासी था जो ग्राम पंचायत अड़गड़ी विकासखंड मैनपुर के 5 मजदूरों के साथ झरियाबाहरा के बस स्टैंड की दुकानों में आया था उप स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर के BMO कालेश्वर नेगी. छह प्रवासी मजदूरों की जांच करने के बाद एक मजदूर को कोरोना पॉजिटिव बताया गया उन्होंने बताया कि सभी प्रक्रिया पूर्ण रूप से करते हुए कोरोना पॉजिटिव मरीज को गरियाबंद कोरोना हॉस्पिटल ले जाया गया है और वही शेष 5 मजदूरों को कोरोनटाइन सेंटर ग्राम पंचायत अड़गड़ी मे निश्चित समयावधि तक रखा गया है जिसके बाद ग्राम पंचायत सरपंच साहदेद संडे के द्वारा प्रवासी मजदूरों की झरिया बाहरा बस स्टैंड दुकानों में आने के कारण सभी दुकान को सेनीटाइजर का छिड़काव करवाया गया व 3 दिनों के लिए दुकानों को विशेष रुप से बंद करवाई गई है
