पतोरा सरपंच ने बच्चों को पिलाया दो बूंद जिंदगी का

पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा देऊरझाल में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत आज सुबह आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में ग्राम पंचायत के सरपंच भुनेश्वर साहू के द्वारा किया गया उनके द्वारा बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। बता दे की पल्स पोलियो अभियान के तहत आज 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही है। सरपंच भुनेश्वर साहू जी ने सभी पालकों से अपील किया है कि वह अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चे को पल्स पोलियो बूथ तक ले जाएं और इस अभियान में शामिल होकर बच्चों को पोलियो के खुराक जरूर पिलाए। इस अवसर पर सरपंच भुनेश्वर साहू, पंच गोरेलालश्रीवास,इंद्रा साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन नोमन धर्मगुड़ी,अंजनी साहू,ललिता साहू, सहित पालक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *