रानीतराई।स्थानीय सतनामी समाज एवं ग्रामवासी ने ग्राम डीडगा में बाबा गुरुघासीदास जयंती धूमधाम से मनाया गया।मुख्य अतिथि ज़िप दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने बाबा गुरुघासीदास जी का सिद्धांत जीवन में आमूलचूल परिवर्तन करने वाला है। हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए सर्वहित,समानता,भाईचारे, समभाव,मानवता का अनुसरण करना चाहिए।
जनपद सदस्य रश्मि वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बाबा जी का पंथी गीत प्रस्तुत करते हुए सभी को बाबा जी के संदेश मनखे मनखे एक समान रूप से जीवन को धन्य बनाने के लिए प्रेरित किए।
इस अवसर पर रणजीत ठाकुर उपसरपंच,विष्णु वर्मा,संतोष पटेल पूर्व सरपंच,भेदप्रकाश वर्मा,कृपाल बंजारे,राजेंद्र बंजारे,फगुआ चतुर्वेदी,राकेश बांधे, रजऊ महिलांगे,बलराम बांधे,संजय बांधे,मनत राम बांधे,कृष्ण कुमार गायकवाड़,राजू ठाकुर,दशरथ जोशी,पवन पटेल सतनामी समाज सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
डीडगा में बाबा गुरुघासीदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
