- 8 जनवरी 2026 को देमार में होगा परिक्षेत्र स्तरीय राजिम जयंती महोत्सव
पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की बैठक रविवार को कर्मा भवन, सेलूद में आयोजित की गई। इस बैठक में परिक्षेत्र के विभिन्न इकाई के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और समाज के उत्थान, एकता और आगामी राजिम जयंती महोत्सव के आयोजन पर महत्वपूर्ण चर्चा की।
बैठक की शुरुआत कृष्ण कर्मा की आरती पूजा से हुई। इसके बाद नवनिर्वाचित परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने सभा को संबोधित करते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें निर्वाचित पदों पर बधाई देते हुए अध्यक्ष चुने जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज के संचालन के लिए प्रदेश साहू संघ की संशोधित नियमावली का पालन करने की अपील की और समाज को संगठित रखने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।
राजिम जयंती महोत्सव पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान एक प्रमुख मुद्दा अरसनारा परिक्षेत्र में आयोजित होने वाले राजिम जयंती महोत्सव को लेकर चर्चा थी। श्री हिरवानी ने बताया कि यह महोत्सव साहू समाज की ऐतिहासिक धरोहर को समाज के बीच उजागर करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने इस आयोजन को लेकर अपने विचार साझा किए और सभी उपस्थित पदाधिकारियों से इसका समर्थन प्राप्त किया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 8 जनवरी 2026 को परिक्षेत्र स्तरीय राजिम जयंती महोत्सव का आयोजन ग्राम देमार में किया जाएगा। इस महोत्सव में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे और उन्हें समाज के ऐतिहासिक महत्व, संस्कृति, और परंपराओं से अवगत कराया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व महासचिव एवं प्रमुख सलाहकार खेमलाल साहू ने कहा पिछले कुछ दिनों से समाज में चल रही विसंगतियों और गतिरोध पर उन्होंने कहा किसी को छोटे बनाकर बड़ा नहीं बना जा सकता। समाज में चल रहे मतभेदों का समाधान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि वे समाज के हित में मिलकर काम करें और जो भी समस्या आ रही हो, उसका सामूहिक प्रयास से समाधान निकालें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश साहू संघ द्वारा जो निर्णय लिया जाएगा, उसे सभी को मानना होगा।
पूर्व तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा भक्त माता राजिम हमारे साहू समाज की धरोहर है और इस धरोहर की गाथा समाज के बीच प्रसारित करना बेहद जरूरी है।उन्होंने अरसनारा परिक्षेत्र द्वारा इस आयोजन को करवाने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर सदस्य को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और समाज में होने वाली विसंगतियों को दूर करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।
साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया के प्रयोग के दौरान संयम बरतने की भी अपील की। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर टीका-टिप्पणी करने से बचें। यह हमारी परंपराओं के खिलाफ है और इससे समाज में अव्यवस्था फैल सकती है।
पूर्व परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने कहा राजिम जयंती महोत्सव का आयोजन से समाज को अपनी ऐतिहासिक धरोहर से जोड़ने और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने का एक बेहतरीन अवसर होगा। सभी पदाधिकारि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता से सफल बनाने जुट जाए।
तहसील उपाध्यक्ष विमला साहू ने निर्वाचित किए जाने पर सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित की।
बैठक का संचालन गोपेश साहू और अर्जुन साहू ने संतोष साहू ने आभार प्रदर्शन किया और सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।
बैठक में प्रमुख रूप से पूना राम साहू, नंद साहू, कौशल बनपेला, उषा साहू, दामिनी साहू, ललिता साहू, रवि साहू, अनिल बनपेला, जयंत साहू, हरि साहू, ओमप्रकाश साहू, बलराम साहू, दानी राम साहू, रेखराम साहू, लेखराम साहू, हेमंत साहू, खिलेश्वरी साहू, लोकेश्वर साहू, दुर्वासा साहू, डाकेंद्र साहू, प्रेमलाल साहू, अंबी साहू, जयप्रकाश साहू, शंकर साहू, लखन साहू, जितेंद्र साहू, संध्या साहू, हितेश साहू, रूपेश साहू लक्ष्मण साहू, सुरेन्द्र साहू सहित समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
