- ग्राम पंचायत केसरा में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण!
पाटन।ग्राम पंचायत केसरा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगभग एक करोड़ रुपये के विकासकार्यों की आधारशिला रखी।जिसमें गौरवपथ निर्माणकार्य,सामुदायिक भवन शीतला मन्दिर,वार्ड 8 में सी सी रोड का भूमिपूजन एवं उपस्वास्थ्य केंद्र,पाल समाज भवन,पटेल समाज भवन व निषाद समाज में डोमशेड निर्माण लोकार्पण शामिल है।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केसरा में आज आत्मीय स्वागत,अभूतपूर्व उत्साह से मैं अभिभूत हूं।आप सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।साथ ही केसरा के विकास हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने दो साल की भाजपा के डबल इंजन की सरकार को कोसते हुए कहा कि किसान,मजदूर,युवा महिलाएं,अधिकारी,कर्मचारी,शिक्षक सहित सभी वर्ग आज पूरी तरह त्रस्त हो चुके हैं।हमने बाबा गुरुघासीदास की सिद्धांतों पर चलते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की थी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा सरकार को किसानों की समस्या पैदा करने वाली सरकार बतलाया।
जिप सदस्य नोमिन ठाकुर ने केसरा की धरती में विकास कार्यों की गाथा लिखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद एवं ग्रामीण जनता को आभार जताया।

विशेष अतिथि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि ज़िप,दिनेश साहू जनपद सदस्य,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,सोहन जोशी जोन प्रभारी,पदमा सिन्हा पूर्व सरपंच,गजानंद सिन्हा,तेजराम सिन्हा मंचासीन थे।
स्वागत उद्बोधन सरपंच डॉ ईश्वर प्रसाद निषाद ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए छोटी मोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए 15वें वित्त का पैसा कोई भी पंचायतों को प्राप्त नही हुआ है। जिससे प्रत्येक सरपंचों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पंचायत द्वारा प्रतिभावान छात्र,छात्राओं,मितानीन, सक्रीय महिलाओं का सम्मान किया गया।
आभार उपसरपंच बसंत सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण पटेल,पवन पटेल,शिवकुमार साहू पूर्व सरपंच,सरपंच बोरेन्दा कामेश कश्यप,माधो सिन्हा,सोमनाथ साहू,कमलेश पटेल,लक्की सिन्हा,चेतन ठाकुर,सुकदेव निषाद,केसरी निषाद,मनहरण सिन्हा,कुलेस्वर ठाकुर,चोवा सिन्हा,डा.पवन निर्मलकर,संतोष निषाद,नोमन्त सिन्हा,बेदु सिन्हा,फिरता निषाद,कोमल सिन्हा,गुहा सिन्हा,महावीर सिन्हा,राकेश सिन्हा,परदेसी सिन्हा,विनोद पटेल,यादु सिन्हा,मदन यादव,रामकुमार सिन्हा,बिटू सिन्हा,नवीन सिन्हा,डिकेन्द्र गजेंद्र,टेमन सिन्हा,सन्तोष सिन्हा,तनु ठाकुर,घना सिन्हा,रोमनाथ निषाद,खुलमेस्वर निर्मलकर,लीला सिन्हा,राजेन्द्र सिन्हा,हीरा सिन्हा,हिन्चु सिन्हा,गोपाल सिन्हा,कीर्ति सिन्हा,भुलेस्वर सिन्हा,नेतु निषाद,ताम्रध्वज निषाद,प्रकाश पटेल,ऐशराम ठाकुर,मथुरे पटेल,अशोक पटेल,तुलसी सेन,कीर्ति सेन,राजू सिन्हा,शेखर सिन्हा,सागर सिन्हा,टीका सिन्हा,नरेन्द्र सिन्हा,भुनेस्वर निषाद,भुवन पाल,धनेस्वर पाल,मन्थिर ठाकुर,गुहा सिन्हा,थानसिंग निषाद,इंद्रेस्वर सिन्हा,कुलेश्वर ठाकुर,रमा साहू,संतु सिन्हा,डॉ बसन्त साहू,मनहरण सेन समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
