पाटन। पोलियो के विरुद्ध देश की सफलता को बनाए रखने के उद्देश्य से पल्स पोलियो अभियान एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पल्स पोलियो अभियान का मुख्य बूथ दिवस 21 दिसंबर 2025, रविवार को आयोजित किया गया है। इसी क्रम में सरपंच संघ पाटन अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत धौराभांठा में सरपंच विनय चंद्राकर ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सरपंच विनय चंद्राकर ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे रविवार को अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर “दो बूंद जिंदगी की” अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही पोलियो मुक्त भारत का सपना साकार हो सकता है।
सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप
