ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी के सरपंच प्रियालता महिपाल ने किया पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत

रानीतराई। पोलियो के विरुद्ध देश की जीत को बरकरार रखने के लिए पल्स पोलियो अभियान पुनः शुरू किया जा रहा है। बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए मुख्य तिथि (बूथ दिवस) 21 दिसंबर 2025 रविवार को अभियान का मुख्य दिन है। ग्राम पंचायत औंसर के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 में प्रियालता महिपाल ने बच्चों को पोलियों ड्राप पिलाकर पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया।साथ ही लोगों से अपील किया कि इस रविवार अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर “दो बूंद जिंदगी की” अवश्य पिलाएं।
इस अवसर पर उत्तरा ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजेश्वरी महिपाल, पार्वती भारती, तुलेश्वरी यादव सहित सभी मितानिन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *