- ग्राम पंचायत जरवाय में विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
पाटन।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जरवाय(भंसूली)में विकासकार्यों की आधारशिला रखते हुए प्रदेश की साय सरकार को जमकर लताड़ते हुए कहा कि सब आय बाय चल रहा है।आज पूरे प्रदेश में सब सरपंच,किसान,मजदूर,युवा सहित सभी वर्ग त्रस्त एवं हताश हो चुके है।पूर्व में हमारी सरकार ने लगातार सड़क,सिंचाई,शिक्षा,स्वास्थ्य सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया था।हमने इस गांव का रकबा ज्यादा होने से सेवा सहकारी समिति का उपकेंद्र बनाया है।सरपंच को एक साल से ना तो 15वे वित्त,मूलभूत,मनरेगा तथा अन्य विकासकार्यों के लिए पैसों के लिए मोहताज हो चुके है।
अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की।
विकासकार्यो में सी.सी.रोड निर्माण शमशान घाट पहुँच मार्ग(लागत-5.20 लाख),पंचायत भवन के पास सी सी रोड 2.60लाख का भूमिपूजन संपन्न हुआ।स्वागत भाषण सरपंच यशवंत साहू ने की उन्होंने ने पिछले सरकार भूपेश सरकार की जमकर तारीफ की कौही लिप्ट इरीगेशन योजना को तांदुला नहर से सिचाई के पानी मिलने पर धन्यवाद दी।
विशेष अतिथि अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष,जिला पंचायत दुर्ग) दिनेश साहू (जनपद सदस्य, पाटन),रश्मि भेदप्रकाश वर्मा (जनपद सदस्य पाटन),सोहन जोशी (जोन प्रभारी),अजय तिवारी (पूर्व जनपद अध्यक्ष),डा डी आर शर्मा,डॉ ईश्वर निषाद (सरपंच केसरा)शिव साहू (पूर्व सरपंच जरवाय)हिरौंदी ठाकुर(पूर्व सरपंच जरवाय मंचासीन रहे।
इस दौरान रविशंकर पाटिल उपसरपंच,भीखम पटेल,सोमनाथ साहू,उमाशंकर निर्मल,शिव वर्मा,आशीष साहू,ढाल सिह धनकर,भीषम पाल,रिना पाल,लक्ष्मी ठाकुर.लक्ष्मी पाल,राधिका भारती,दशोदा चतुर्वेदी,भागवत साहू,यमुना निर्मल,राधिका पाटिल,अनुज देशलहरे धरमिन भारती,नंदकुमार निर्मल,दिनदयाल पटेल,दीनबंधू यादव सचिव,दाऊलाल पाटिल,देवलाल पटेल,बिरेन्द्र पटेल,तेजराम सिन्हा,रमेश निर्मलकर,संतु सिन्हा,श्यामलाल साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
