रायपुर,, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारीगणों के साथ साथ प्रदेश के समस्त सेवानिवृत कर्मचारियों को आज नवम्बर माह का पेंशन 11 दिन ब्यतीत हो ने के बाद भी पेंशनरों को पेंशन नहीं मिला है दीपावली के समय भी तेरह चौदह दिनों बाद विलम्ब से मिला था l विगत कई माह से लगातार पेंशन विलम्ब से मिलने से पेंशनरों को टेंशन हो रहा है कि पेंशनरों को अपनी और अपनी पत्नी एवं माता पिता की दवाई पानी आदि के खर्चों का मेंशन कैसे कर रहें हैं वे ही जानते हैं उक्त तथ्य कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव एवं छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालायीन पेंशनर कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव शिरिष त्रिवेदी ने नेता द्वय ने बताया l
प्रदीप मिश्र ने शासन के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की वि, वि, के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भाँति उसी माह वेतन देने का प्रावधान है उसी नियम के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारियों की भांति शासन द्वारा उसी माह पेंशन देने का आदेश जारी कर प्रावधान किया जाना चाहिए lनियत समय पर पेंशन देने के लिए वार्षिक बजट में एक मुश्त बजट प्रावधान करते हुए संबंधित बैंकों को पेंशन राशि दिया जाय और बैंकों से प्रति माह / प्रति तिमाही / छमाहि हिसाब शासन बैंक से मांग ले ताकि समय पर पेंशन मिलने पर सभी सेवानिवृत कर्मचारी भाई बहन अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारीयों का दायित्व निर्वाह कर सकें l
