पाटन। अरसनारा ब्लॉक पाटन के जवान तेजप्रकाश निर्मल पिता नेतराम निर्मल द्वारा इंडियन आर्मी अग्निवीर की सकुशल प्रशिक्षण समाप्त कर घर वापसी आने पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व वर्तमान विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू द्वारा ननिहाल निवास स्थान पहुंचकर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अशोक साहू ने तेजप्रकाश निर्मल को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि तेजप्रकाश निर्मल की सफलता युवाओं के लिए एक प्रेरणा है और उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। निश्चित रूप से इसका लाभ आर्मी भर्ती तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेक्टर प्रभारी डॉ के.के.साहू,टुकेश निर्मल,योगेन्द्र निर्मल,मानसिंग मंडल उपस्थित रहे।
