डॉ. आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर रक्तदान शिविर, 50 दाताओं ने किया रक्तदान

भिलाई। भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई प.क. 1119 के तत्वावधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (6 दिसंबर) पर डॉ. आंबेडकर सांस्कृतिक भवन, सेक्टर-6 में श्रद्धांजलि एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सामूहिक वंदना के साथ हुई।

सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ दुर्ग जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज, डॉ. जे.पी. मेश्राम, डॉ. संजय वालवांद्रे, संस्था की अध्यक्ष सविता मेश्राम, महामानव मल्टीपर्पस सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष चौहान और रेड ड्राफ फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ के सूरज साहू द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत सविता मेश्राम एवं आशीष चौहान ने किया।

कार्यक्रम में लगभग 50 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान रेड ड्राफ फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ की ओर से महामानव मल्टीपर्पस सोसाइटी, भारतीय बौद्ध महासभा और रक्तदान–देहदान प्रभारी डॉ. संजय वालवांद्रे को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
महामानव मल्टीपर्पस सोसाइटी ने तथागत कल्याण समिति को भी सम्मानित किया, जबकि समिति द्वारा रक्तदाताओं को फल वितरित किए गए।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में शैलेन्द्र भगत, प्रवीण वासनिक, राजेश रामटेके, नमेश्वरी सोनपिपरे, देवेन्द्र बंसोड़, अनिल साखरे, धनंजय मेश्राम, आनंद चौहान, बंसत नंदेश्वर, पुलकित चौहान, प्रज्ञा वंजारी, सिमरन उके, पूरवी वाहने, अविनाश गांवडे, गिरीश गनवीर, कुसुम गजभिये, विनोद वासनिक, जे.बी. पाटिल, सुरेश श्यामकुंवर, पी.जे. आंबुरकर, कमल मेश्राम सहित अन्य पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *