छावनी कैंप एरिया में शूटर करण साव के घर पर निगम की कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण ढहाया गया

दुर्ग। छावनी कैंप क्षेत्र में शूटर करण साव के घर पर नगर निगम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और निर्माण को बुलडोजर चलाकर ढहाया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी करण साव ने करीब 10 दिन पहले कैंप-2 मार्केट के पास गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके विरुद्ध पहले भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *