हर्षित नियो सिटी अमलेश्वर में दुर्घटना से बच्चे की मौत

  • फॉर्च्यूनर वाहन चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पाटन । दिनांक 29 नवंबर 2025 को हर्षित नियो सिटी, अमलेश्वर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें फॉर्च्यूनर वाहन क्रमांक CG-08/AW/9300 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए साइकिल से जा रहे बच्चों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद वैभव शास्त्री निवासी–हर्षित नियो सिटी की रिपोर्ट पर थाना अमलेश्वर में अपराध क्रमांक 162/2025 पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281, 125-ए, 106(1) बीएनएस तथा धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक भुनेश्वर साहू रिसाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *