दरबार मोखली मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू के जन्मदिन पर रामायण पाठ, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएँ

पाटन। दरबार मोखली के मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू के जन्मदिन के अवसर पर 1 दिसंबर को उनके गृह ग्राम फेकारी में श्रद्धा और भक्ति के भाव से रामायण पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से ही ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में धार्मिक माहौल बना रहा।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक पदाधिकारियों ने फोन के माध्यम से तथा प्रत्यक्ष पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। सांसद विजय बघेल, योग आयोग अध्यक्ष रुपनरायण सिन्हा तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रामशीला साहू ने दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पाठ, भजन-कीर्तन और शुभकामनाओं के बीच वातावरण भक्तिमय रहा तथा देर शाम तक ग्रामीणों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन समारोह मनाया।

जन्मदिन समारोह में शुभकामना देने के लिए प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला महामंत्री दिलीप साहू एवं विनोद अरोरा, तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू, मंडल महामंत्री डॉ. सुरेश साहू, भागवत सिन्हा, जनपद सदस्य राम सुमेर ठाकुर, प्राधिकृत अध्यक्ष एवं जमगांव आर परिक्षेत्र अध्यक्ष पारखत साहू, मंडल पदाधिकारी आशीष वर्मा, सरस्वती साहू, मंजू साहू, होरीलाल वर्मा, मुकुंद विश्वकर्मा, राजेंद्र साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा ग्राम फेकारी के सरपंच योगेंद्र साहू, ग्रामीण अध्यक्ष तुलसीराम पटेल, सोहनलाल साहू, दानेश्वर साहू, टोमन साहू, टेकराम साहू, वासु वर्मा, आवाज साहू, हीरोराम, पोखर लाल, देवालाल, सूरज कुमार, गोपेंद्र, नीरज, राहुल, राजकुमार, लक्ष्मी देवी, गीता, रामकुमार, उपासना, बुधनतिन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागी होकर जन्मदिन को विशेष बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *