रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार जाति धर्म संप्रदाय के नाम पर एक सोची समझी साजिश के तहत आपसी भाईचारा को नष्ट किया जा रहा है। मैथिल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं विजय कुमार झा ने मध्य प्रदेश के अजाक्स संगठन के नेता आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। श्री झा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में *समता के आंगन में विषमता के बीज बोने* वालों को माफ नहीं करना चाहिए। लगातार सिंधी समाज, अग्रवाल समाज, सतनामी समाज के खिलाफ अनरगल बातें कर लोगों को आपस में बांटा जा रहा है। मैथिल ब्राह्मण समाज ने संध्या कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का छत्तीसगढ़ विप्र समाज का समर्थन किया है।
समर्थन करने वालों में मैथिल ब्राह्मण सभा के सचिव पंकज भावेश झा, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, वरिष्ठ सदस्य डॉ रमेन्द्र नाथ मिश्र, संजीव ठाकुर, आदित्य झा, मनीष झा, नितिन झा, डॉ पूर्ण प्रकाश झा, रजत झा सुप्रभ झा, निखिल झा,अजय ठाकुर, बृजेश ठाकुर, आदि ने तत्काल संतोष वर्मा के गिरफ्तारी की मांग करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की नीति को इस घटना में भी लागू करने की मांग करते हुए, छत्तीसगढ़ में एक दूसरे समाज धर्म के खिलाफ वक्तव्य के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित वर्तमान में अमित बघेल के प्रकरण का अनुसरण छत्तीसगढ़ शासन को करना चाहिए। एक पृथक विज्ञप्ति में समग्र ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भावेश शुक्ला पराशर ने भी संतोष वर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ब्राह्मण समाज को समर्थन किया है।
