रिसाली महाविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन

रिसाली,,,शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में दिनांक 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. नागेंद्र शर्मा (अधिवक्ता जिला न्यायालय दुर्ग) रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर हुई। मुख्य वक्ता डॉ. नागेंद्र शर्मा ने भारतीय संविधान की विशेषताओं एवं मानव अधिकारों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने संविधान की बुनियादी संरचना, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्य तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को जागरुक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘ संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है ‘ , जो प्रत्येक नागरिक को समानता स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने मानव अधिकारों की प्रासंगिकता पर भी जोर दिया और बताया कि इन अधिकारों का संरक्षण समाज में समावेशी विकास के लिए अनिवार्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा अस्थाना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान हमारे राष्ट्रीय चरित्र का दर्पण है तथा युवा पीढ़ी को इसके आदर्श को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए तथा हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान के साथ संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलवाई।

राजनीतिक विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. नागरत्ना गनवीर ने कहा कि संविधान का मुख्य उद्देश्य संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और गणतंत्र शामिल है तथा यह संविधान ही है, जो भारत के 140 करोड़ जनता को अलग-अलग धर्म जातियों के लोगों को जोड़ता है। प्रेम और भाईचारा के साथ जीवन जीने की कला सिखाता है और पूरे विश्व में मिसाल कायम करता है तथा हमारा संविधान हमारी एकता का आधार है, जो विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिये देश की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन कु. यामिनी एवं के. गौरी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. निवेदिता मुखर्जी, प्रो. नूतन कुमार देवांगन, प्रो. लिनेन्द्र कुमार वर्मा, श्रीमती विनीता, डॉ. रितु श्रीवास्तव, प्रो. सतीश कुमार गोटा, प्रो. वेदप्रकाश सिंह, डॉ. ममता, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *