डिजिटल दुनिया में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है

रिसाली,,,शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में आज दिनांक 18/11/2025 को साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध साइबर विशेषज्ञ डॉ. संकल्प राय एवं उनकी टीम मेंबर आसिफ हुसैन, प्रशांत शुक्ला जी उपस्थित रहे।

महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने पुष्प भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। डॉ. संकल्प राय ने अपने विस्तृत एवं प्रभावशाली संबोधन में छात्रों को साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरुप उनकी तकनीकी जटिलताओं तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दें । उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक के लिए अनिवार्य है।

मो. आरिफ हुसैन ने फिशिंग ऑनलाइन फ्रॉड ओटीपी, धोखाधड़ी, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया सुरक्षा, डाटा प्राइवेसी जैसे विषयों पर सरल एवं उदाहरण आधारित जानकारी प्रदान कर विद्यार्थियों को जागरूक किया।

इसके पश्चात प्रशांत शुक्ला ने कहा कि सतर्कता, तकनीकी ज्ञान और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार ही साइबर अपराधों से बचाव के सबसे प्रभावी साधन है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन कुमारी यामिनी (बी.ए. अंतिम वर्ष ) एवं के गौरी (बी.ए. अंतिम वर्ष ) के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *