देवेश साहू ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा परीक्षा में रचा कीर्तिमान, प्रदेश व साहू समाज का नाम किया रोशन

  • अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम देवेश साहू को परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की ओर से मिली बधाई

पाटन। छत्तीसगढ़ लोक सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर दुर्ग जिला के ग्राम धनोरा निवासी देवेश प्रसाद साहू ने प्रदेश एवं साहू समाज का गौरव बढ़ाया है। उनके इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर किशन हिरवानी, परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।

किशन हिरवानी ने कहा कि देवेश साहू की यह सफलता उनके निरंतर कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और उच्च लक्ष्य साधने की क्षमता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देवेश साहू ने न केवल परिवार व समाज का मान बढ़ाया है, बल्कि प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का नया स्रोत प्रस्तुत किया है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि देवेश जैसे प्रतिभाशाली युवा आगे भी इसी तरह सफलता के शिखरों को छूते रहेंगे और समाज तथा प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

साहू समाज सहित संपूर्ण क्षेत्रवासियों ने देवेश साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *