तहसील साहू संघ पाटन के सलाहकार मनोनीत हुए, समाज सेवी मोनू साहू, युवाओं की समाज में बढ़ेगी भागदारी

अम्लेश्वर: तहसील साहू संघ पाटन के नव निर्वाचित अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपने कार्यकारणी की घोषणा करते हुए, सलाहकार मनोनीत किया है जिसमे वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ युवाओं को भी बनाया गया है।उसी क्रम में नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर निवासी समाज सेवी मोनू साहू को सलाहकार मनोनीत किया गया है। श्री साहू जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व सभापति और झीठ परिक्षेत्र के संरक्षक रह चुके हैं। युवा होने के कारण सामाज में युवाओं को संख्या बढ़ेगी और सामाजिक एकता मजबूत होगी।

आपको बता दे कि तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत आने वाले 98 इकाइयों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले वा निर्णय लिया जाएगा कई सराहनीय कार्य किया जाएगा जिसके लिए समाज के प्रमुखों से सलाह लेकर मूर्त रूप दिया जाएगा।

जिसके लिए पुरन लाल साहू वरिष्ठ सलाहकार भनसूली, दिनेश साहू सलाहकार तेलीगुन्डरा, अशोक साहू सलाहकार भनसूली, मोरध्वज(मोनू) साहू सलाहकार अमलेश्वर डीह, दिलीप साहू सलाहकार तेलीगुन्डरा, सरजुराम साहू सलाहकार आगेसरा को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *