डा प्रभावती शुक्ला को दी गई बिदाई

कार्य परिषद की 100 वीं बैठक में कार्य परिषद सदस्य डा प्रभावती शुक्ला का स्वागत एवं बिदाई पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि की कल दिनांक 08/11/2025 कार्य परिषद की 100 वीं बैठक में मनोविज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डा प्रभावती शुक्ला ने सिनीयर टेक्निकल असिस्टेंट से लेकर विभागाध्यक्षा तक का सफर तय किया आप समाज संकाय की अभी डीन भी हैं पहली बार वि वि की कार्य परिषद की सदस्य बनीं और इस पहली कार्य परिषद की बैठक में शामिल हुई हैं अगली कार्य परिषद की बैठक के पूर्व इसी माह नवम्बर 2025 को अपनी अधिवार्शिकी पूर्ण कर वि वि की सेवा से सेवानिवृत होगीं l

इस बात को ध्यान में रख कर वि वि ने कार्य परिषद की 100 वीं बैठक की समाप्ति उपरांत डा प्रभावती शुक्ला का स्वागत एवं बिदाई का कार्यक्रम रखा जिसमें सभी कार्य परिषद सदस्यों को साल दिया एवं शुक्ला मैडम जी को साल, श्रीफल, मोमेंटों आदि वि वि के कुलपति डा सच्चिदानंद शुक्ला और कुलसचिव डा अम्बर ब्यास कार्य परिषद सदस्य मेघेश तिवारी पुरंदर मिश्रा ,राज लक्ष्मी सैलेक्त मैडम, अशोक प्रधान , निनाद बोधनकर आदि ने देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात डिनर करते हुए सभी सदस्यगण अपने अपने घर के लिए रवाना हुए l

डा प्रभावती शुक्ला इसी वि वि के मनोविज्ञान विभाग से अपनी स्नातकोत्तर शिक्षा और शोध उपाधि पूर्ण करते हुए विभाग की मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा तक का सफर तय किया है l विदित हो कि आपके पिता डा व्ही पी शर्मा भी इसी मनोविज्ञान विभाग से विभागाध्यक्ष रहते हुए वि वि की सेवा से सेवानिवृत हुए lयह वि वि के इतिहास में अजब संयोग है कि पिता व्ही पी शर्मा पुत्री प्रभावती शुक्ला एक ही विभाग में सेवा करते हुए उसी विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्य किये हों lशुक्ला मैडम की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र सचिव शिरीष त्रिवेदी कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष द्व्य श्रवण सिंह ठाकुर , सुनील नामदेव एवं राधे श्याम साहू, भूपेंद्र जेठवा,राकेश शुक्ला सुरेंद्र वर्मा , मो अकिल,विष्णु राम वर्मा, अलख राम साहू, गणेश राम यादव सोन साय ठाकुर आदि ने शुभ कामना और बधाई दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *