शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में डॉ. सी. वी. रमन की जयंती मनाई गई

शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली दुर्ग ( छ. ग.) में संस्था के प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना के मार्गदर्शन एवं डॉ. ममता के संयोजन में डॉ. सी. वी. रमन की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. ऋतु श्रीवास्तव सहायक प्राध्यापक भौतिकी ने डॉ. सी. वी. रमन के जीवनी एवं भौतिकी में उनके योगदान के बारे में सविस्तार से पावर प्वॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा बताया । रमन प्रभाव के खोज के कारण डॉ. सी. वी. रमन को नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है । कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र ने किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी , कर्मचारी एवं छात्र -छात्रों की उपस्थिति रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *