महाविद्यालय में मिलेट मेला कार्यक्रम का सफल आयोजन

शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली जिसमें विशेष रूप से बाजरा मिलेट आधारित खिचड़ी का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, कर्मचारी गणों एवं छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मिलेट आधारित आहार के महत्व को समझते हुए खिचड़ी का आनंद लिया।बाजरा जैसे मिलेट अनाज न केवल पौष्टिकता से भरपूर होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी भी हैं। इनका नियमित सेवन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और विभिन्न रोगों से बचाव में सहायक है।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पारंपरिक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। जिसके तहत सहभागियों को मिलेट के लाभों और उनके विविध उपयोगों से अवगत कराया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ अनुपमा अस्थाना ने कार्यक्रम आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्यप्रद आयोजन निरंतर करने की आवश्यकता पर जोर दिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक-कर्मचारीगण एवं छात्र – छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *