गरियाबंद जिले में लॉकडाउन नहीं, नियमित समयानुसार ही खुलेंगी दुकानें…

? –रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद। जिले में लॉकडाउन को लेकर कोई नया आदेश प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया गया है। जिसके चलते रोजाना खुलने वाली दुकानों का नियमित समयानुसार यथावत रहेगा। ज्ञात हो कि राजधानी में छह अगस्त को लॉकडाउन हटने के बाद दुकानों के खुलने को लेकर नई समय सारिणी जारी हुई है जिसके बाद से जिले में समय परिवर्तन को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी लेकिन देर शाम तक प्रशासन की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। इसके चलते अब आगे भी दुकानं सुबह सात से शाम छह बजे तक खुलेंगी। इधर, इससे व्यापारी भी संतुष्ट हैं। व्यापारियों का कहना है कि शारीरिक दूरी के नियम सहित शासन प्रषासन के सभी निर्देशों का पालन करते हुए दुकान संचालित की जा रही है। वर्तमान व्यवस्था से हम लोग संतुष्ट हैं। जिले में कोरोना संक्रमण भी नियंत्रण में है इसलिए व्यापार क्षेत्र भी सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *