? –रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर।टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में एक तस्कर ने फिर तेंदुआ का शिकार किया। उसने तेंदुआ की खाल को टंगिया से छिलकर नमक डालकर पेड़ में लटकाकर सूखाया और दांत, नाखुन, मूंछ को नष्ट किया। तहसील मुख्यालय के नजदीक नदीपारा पुलिया के पास वह खाल को बेचने की फिराक में घूम रहा था जिसे मैनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और जेल भेजा।
पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भोजराम पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि मैनपुर क्षेत्र से एक व्यक्ति तेंदुआ की खाल को बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है जो जिडार से मैनपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, एसडीओपी पुलिस मैनपुर रूपेश डांडे को निर्देशित कर थाना प्रभारी मैनपुर भूषण चंद्राकर के साथ टीम गठित कर एएसआइ अजय सिंग, आरक्षक माधव साहू, बीरबल नेताम, प्रकाश यादव, सैनिक पुरुषोत्तम डाहटे को ग्राम जिड़ार की ओर रवाना किया गया। सूचना के अनुसार एक व्यक्ति जिडार रोड नदीपारा पुलिया पर एक नीला रंग का पुराना बैग रखे मिला, जिसमे तेंदुआ खाल रखा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसने अपना नाम किशन यादव पिता चिंताराम यादव (29 साल) साकिन जागी बिरदो थाना खल्लारी जिला धमतरी हाल मुकाम नाऊमुड़ा थाना मैनपुर का रहने वाला बताया।
सिर से पूंछ तक की लंबाई थी 77 इंच
पूर्ण विकसित संरक्षित तेंदुआ की खाल की सिर से पूछ तक की लंबार्द 77 इंच, सिर से पीठ की चौड़ाई 10 इंच, बीच भाग की चौड़ाई 19 इंच है। पूरा बाल लगा हुआ चमड़ा पका हुआ जिसे जब्त किया गया। आरोपित किशन यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर बुधवार को जेल भेजा गया है।
