? –रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
गरियाबंद। अमलीपदर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को अगुवा करने वाले आरोपी को ओडिसा से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक किशोरी रक्षाबंधन के दिन घर से लापता हो गयी थी। परिजनों ने 04 अगस्त को किशोरी के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी थी। परिजनों ने कुहीमाल के एक युवक पर अपहरण का शक जाहिर किया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की और आज किशोरी को ओडिसा से बरामद कर लिया गयापुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के परिजनों ने कुहीमाल के निर्मल मांझी पर किशोरी के अपहरण की शंका जाहिर की थी। पुलिस ने निर्मल का मोबाइल ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन ओडिसा के कालाहांडी जिले के जयपाटना ब्लॉक के कुमजोर गांव में मिली। अन्तर्राजीय मामला होने के कारण अमलीपदर पुलिस ने घटना की जानकारी जिले के उच्चाधिकारियों को दी गयी। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की एक टीम ओडिसा रवाना रवाना की गयी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि आरोपी निर्मल ने किशोरी को एक सामुदायिक भवन में छिपाकर रखा हुआ है। टीम दोनो को अपने कब्जे में लेकर अमलीपदर थाना ले आयी।पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया वही निर्मल मांझी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर न्याययिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
